महरौनी। बुधवार को दिन में एकादशी के अवसर पर नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया l भजन कलाकार एवं प्रसिद्ध यूट्यूबर विनोद सडैया एवं उनकी टीम ने एक से एक बढ़कर भजन प्रस्तुत किए l कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण के रूप में सत्यम एवं सुंदरम के भजन रहे l छोटे-छोटे बाल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किये l 5 वर्ष के छोटे बाल कलाकार वेद सडैया ने राधा कृष्ण गीत प्रस्तुत किया गया, जिसमें मंदिर में उपस्थित सभी श्रोता झूम उठे l इस अवसर पर धीरज सिंह, ब्रजेश नायक, पवन स्वरूप पटेरिया, संतोष चौबे, पियूष शुक्ला, राजेश खरे, विक्रम सिंह, ब्रजेश रिछारिया, प्रदीप पाठक, कैलाश नारायण तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे l संवाद