फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, किए गए पुरस्कृत

ललितपुर के राजकीय आदर्श विद्यालय परिसर में बुधवार को जनपद स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रतीक व पायल, कुर्सी दौड़ ऋषिकांत, छू-कर पहचानाे में गायत्री कुशवाहा ने पहला स्थान पाया। विजेताओं को बीएसए ने पुरस्कृत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राजकीय आदर्श विद्यालय परिसर में समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती बंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुजीत मोर्य ने प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और उनका हौसला बढ़ाया। बीएसए ने कहा कि दिव्यांग बच्चे सामान्य बच्चों से कम नहीं है। उन्हें ईश्वर के द्वारा दी गई प्रतिभा विशिष्ट पहचान होती है। शिक्षकों को ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक बधाई के पात्र हैं जो इन दिव्यांग बच्चों को अध्यापन कराकर ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें बालक-बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड में प्रतीक व पायल प्रथम स्थान पर रही। मानसिक मंद बच्चों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में संजना प्रथम रही। कुर्सी दौड़ में ऋषिकांत, चित्रकला में पूनम और छूकर पहचानो प्रतियोगिता में गायत्री कुशवाहा पहले स्थान पर रही। इसके साथ अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। बीएसए रणवीर सिंह ने सभी विजयी प्रतिभागियों पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्पेशल एजुकेटर शिवकुमार मौर्य, ज्ञानेश तिवारी, पुनीत कुमार, सुधा सिंह, शशिकला, अल्पना, धर्मेंद्र सोनी, पुष्पेंद्र जैन, संतोष कुमार, समता सोनी, प्रीति पटेल, सुनीता गुर्जर सहित बच्चों के अभिभाभक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें