घरेलू एवं कमर्शियल गैस का संकट गहरा गया है। तालबेहट में बृहस्पतिवार को सुबह काफी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे। सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ताओं ने हंगामा काटा और मायूस को घर लौट गए। कुछ उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी संचालक पर बीमा करने के उपरांत सिलेंडर देने के वादे के बावजूद सिलेंडर न देने की बात कही। बताया जा रहा है कि गैस कंपनियों का सर्वर ठप रहने से भी घरेलू सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है।