फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से खेत मे खड़ी फसल जलकर हुई नष्ट, ललितपुर के ग्राम सिंदवाहा का मामला

ललितपुर जिला में कोट महरौनी के ग्राम सिंदवाहा में शनिवार की दोपहर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। गांव के लोगों ने आग को बुझाने का अपने स्तर से प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। आग तेजी से फैल रही थी और फसल को अपनी चपेट में लेती गई। गांव के लोगों ने जेसीबी मशीन से खुदाई कर आग को बुझाने का प्रयास किया। इस बीच सूचम पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग पर करीब एक घंटे के प्रयास बाद काबू पाया। आग से करीब बीस एकड़ में खड़ी गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गई है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। पीड़ित किसानों के नाम रामप्रसाद, अरविंद, प्रमोद, मोजी, अज्जुदी शिवचरण, पप्पू और शिवचरण बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें