फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर दी जान, घटना की जानकारी देते सीओ सदर अजय कुमार

थाना जाखलौन इलाके के धौर्रा गांव के पास सोमवार सुबह एक गर्भवती महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। महिला अपने तीन बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी, लेकिन पास में मौजूद एक ग्रामीण ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को खींचकर उसकी जान बचा ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सात साल पहले हुई थी शादी मृतकों की पहचान धौर्रा निवासी 35 वर्षीय दीपा यादव पत्नी विक्की, उसके दो वर्षीय बेटे कृष और तीन वर्षीय बेटी शिवांशी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दीपा गर्भवती थी, उसकी शादी करीब सात साल पहले पाली क्षेत्र में हुई थी, लेकिन वह पिछले दो वर्षों से अपने मायके धौर्रा में रह रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह दीपा अपने तीनों बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी। ट्रेन आते देख एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए एक बच्ची को खींचकर सुरक्षित बचा लिया, जबकि महिला और दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए। शराब पीने का आदी है पति सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का पति शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर उससे विवाद करता था। इसी से

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें