फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: 'हर घर तिरंगा' अभियान से महिलाओं को मिला रोजगार, आजादी के जश्न के लिए तैयार कर रहीं झंडे

Sat, 08 Aug 2026 06:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान से एक बार फिर ग्रामीण महिलाओं का रोजगार मिला है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में तिरंगा निर्माण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं पूरे उत्साह के साथ तिरंगा झंडा तैयार कर रही हैं।

जिले के 68 स्वयं सहायता समूहों की 204 महिलाएं तिरंगा निर्माण कार्य में जुटी हैं। प्रत्येक तैयार झंडे के बदले महिलाओं को 20 रुपये का भुगतान किया जाएगा। तैयार झंडों को पंचायत विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा, जहां से इन्हें हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव-गांव वितरित कर प्रत्येक घर पर फहराया जाएगा। 

उपायुक्त स्वत: रोजगार जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ढाई लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य है। महिलाएं सिलाई मशीनों पर सुबह से शाम तक तिरंगे तैयार कर रही हैं, ताकि निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा किया जा सके। यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें