लखीमपुर खीरी में धौरहरा ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की केयरटेकर महिलाओं को निकाले जाने का शासनादेश जारी हुआ है। इससे महिलाओं में रोष है। मंगलवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची। वहां पर कोई अधिकारी के न मिलने पर विकास भवन पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि बिना किसी कारण उनको हटाया जा रहा हैं। उनकी जगह नई महिलाओं को रखने की तैयारी है। महिलाओं ने कहा कि सरकार रोजगार देने के बजाय रोजगार छीन रही है। अगर उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई तो वह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। महिलाओं ने कहा कि उनको मात्र छह हजार रूपये मानदेय मिलता है, जो अभी तक समय से नहीं मिला। अब अचानक उनको हटाया जा रहा है, जो गलत है। शासनादेश पर सीमा, शीलू, संगीता, रेखा, रूबी, प्रेमा, सावित्री, गायत्री, राजकुमारी आदि महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की।