लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के सूरत नगर गांव निवासी युवक करीब दस साल से लापता है। उसकी पत्नी अपने बेटे को लेकर उसकी तलाश में दर दर भटक रही है। महिला का आरोप है कि जेठ ने उसकी जमीन पर कब्जा करके उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। सिंगाही थाना क्षेत्र में सूरत नगर गांव निवासी रामदुलारी पत्नी कैलाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति कैलाश करीब दस वर्षों पूर्व अचानक लापता हो गया था। उस समय वह अपने मायके में थी। उसके जेठ नरेश ने बताया कि उसका पति कहीं चला गया है। सूचना पर वह अपने बच्चे को लेकर ससुराल पहुंची और पूछताछ की पर पति का पता नहीं चल सका। पीड़िता का आरोप है कि जेठ ने उसके पति के हिस्से की जमीन पर कब्जा कर लिया और उसे घर से निकाल दिया।