जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी के पलिया पहुंचे। उन्होंने यहां शारदा नदी के रेल पुल के पास आयोजित कार्यक्रम में अपस्ट्रीम और डाउन स्ट्रीम में चैनेलाइजेशन के कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा पूरे जिले में जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसमें पलिया में शारदा नदी में होने वाले कार्य को भी पूजन के बाद शुरू कराया है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई विभाग की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, गोला विधायक अमन गिरि, पलिया विधायक रोमी साहनी, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, लखनऊ मंडल की कमिश्नर रोशन जैकब, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा के साथ बाढ़ खंड के बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।