फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी परंपरा: लखीमपुर खीरी में इमली बनी दुल्हन और कुआं दूल्हा, ग्रामीणों ने कराया विवाह

लखीमपुर खीरी जिले के बेलरायां क्षेत्र के गांव भेरमपुर में कुआं संग इमली का विवाह रविवार को धूमधाम से किया गया। बरातियों ने डीजे साउंड पर जमकर डांस किया। शादी के भोज में सभी ने सब्जी, दाल-चावल, पूड़ी, मीठा ग्रहण किया। इस अनूठी परंपरा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह बना रहा। गांव भेरमपुर निवासी जगन्नाथ प्रसाद यादव ने बताया कि साल 1960 में गांव निवासी खुशीराम यादव के कुआं का विवाह इमली संग हुआ था। इसके बाद साल 1995 में यह परंपरा फिर निभाई गई। बाद में खुशीराम यादव के पुत्रों के बंटवारे में कुआं एक पुत्र के हिस्से में आ गया था। बाग में इमली का पेड़ दीमक लगने से खत्म हो गया था। इससे परिवार के लोगों को विवाह की रस्म पूरी करने में दिक्कत होती थी। लोक परंपरा के अनुसार विवाह में उस कुएं का पूजन कराया जाता है, जिसका इमली के साथ विवाह कराया गया हो। ऐसे में साल 2024 में इमली पौधा आम के बाग में लगाकर गांव के चौराहे पर स्थित कुआं से शादी करने का निर्णय लिया था। परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने रविवार को आम बाग में इमली का विवाह कुआं संग कराया। इस मौके पर गांव के वीरेंद्र कुमार यादव, अवधेश कुमार यादव, राकेश यदुवंशी, परमानन्द कश्यप, कुलदीप कुमार, गोपाल, रोहन कश्यप समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें