फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तरकाशी की सुरंग में 17 दिन फंसे रहे मंजीत की घर वापसी, कलेक्ट्रेट में अधिकारियों ने किया स्वागत

उत्तरकाशी की निर्माणाधीन टनल में 17 दिन तक फंस रहे मंजीत की 80 दिन बाद घर वापस पहुंचे हैं। शुक्रवार दोपहर को वह पिता चौधरी के साथ लखीमपुर खीरी पहुंचे। यहां कलेक्ट्रेट में अधिकारियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व ऋषिकेश से मंजीत, उनके पिता व अन्य श्रमिक निजी बस से लखनऊ पहुंचे थे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों से मुलाकात की। बता दें कि मंजीत समेत 41 श्रमिक निर्माणाधीन टनल में दिवाली वाले दिन फंस गए थे। श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए 17 दिन तक रेस्क्यू चला। 17वें सभी श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकाल लिया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऋषिकेश से बृहस्पतिवार की शाम चार बजे डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद वहां से निजी बस से लखनऊ के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें