लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में जालिमनगर पुल पर सोमवार शाम घाघरा नदी में नहाने के दौरान दो कांवड़िये पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर पुलिस बल के साथ एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और गोताखोरों से तलाश शुरू कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह को फ्लड पीएसी के साथ 20 गोताखोर कांवड़ियों की तलाश में फिर नदी में उतारे गए। दोपहर 12 बजे तक कांवड़ियों का पता नहीं चला था।