लखीमपुर खीरी में मैगलगंज थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए कुंडल, नकदी, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।