फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर हेलमेट चला रहे थे बाइक, यातायात सिपाही ने रोका तो युवकों ने दिखाई दबंगई

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Jun 2025 07:12 PM IST

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में संकटा देवी मार्ग पर सोमवार को बिना हेलमेट के गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को यातायात सिपाही ने रोक लिया। सिपाही ने युवकों से हेलमेट न लगाने का कारण पूछा तो दोनों भड़क गए। दोनों की सिपाही से कहासुनी हो गई। एक युवक ने सिपाही को गर्मी निकालने की धमकी दे डाली। दोपहर बाद सोशल मीडिया पर सिपाही और युवकों की बहस का वीडियो भी वायरल हुआ, जो चर्चा का विषय बना रहा। वायरल वीडियो में युवक दूसरी बाइक के छोड़े जाने से नाराज दिखाई दे रहे थे। आक्रोशित युवक सिपाही से यह तक कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वो क्या आपका रिश्तेदार था। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें