फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में बिजली के खंभे से टकराया ट्रैक्टर, ट्रॉली पर गिरे दो ट्रांसफॉर्मर, बड़ा हादसा टला

लखीमपुर खीरी के विकासखंड निघासन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हनपुर में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पलिया–निघासन स्टेट हाईवे से सटे कब्रिस्तान मार्ग पर लगे दो ट्रांसफॉर्मर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव निवासी बेचन अली अपने ट्रैक्टर में चार पहिया ट्रॉली जोड़कर ले जा रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे दोनों ट्रांसफॉर्मर खंभों समेत ट्रॉली पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद जोरदार धमाकों की आवाज गूंज उठी तो क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही का नतीजा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन से अधिक घरों के कनेक्शन इन्हीं ट्रांसफॉर्मरों से जुड़े थे। स्थानीय लोगों ने बिजली निगम से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने और लाइन बहाल करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें