फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर टूर्नामेंट, खिलाड़ियों ने किया याद

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर लखीमपुर खीरी जिले में खेलकूद का माहौल बनने जा रहा है। लालपुर स्टेडियम में शुक्रवार से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इसमें हॉकी, हैंडबॉल सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित होंगे, जिनमें कई स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उधर, खेल दिवस के अवसर पर गुरुनानक कॉलेज के मैदान में विशेष हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोरों पर है। हॉकी की पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी तृप्ति अवस्थी यहां निशुल्क गुरुनानक एकेडमी का संचालन कर रही हैं, जहां युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर पुराने और नए खिलाड़ियों से पुराने जमाने के खेल और आज की स्थिति पर बातचीत की गई। खिलाड़ियों ने अपनी बेबाक राय दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें