लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी वन रेंज की आंवला बीट क्षेत्र के गांव परसेहरा निवासी 55 वर्षीय राम शंकर व उनके 23 वर्षीय पुत्र पवन कुमार पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता-पुत्र गांव के अन्य लोगों के साथ चारा काटने गए थे। बाघ के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है।