लखीमपुर खीरी में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर करीब 25 वर्ष पहले शुरू हुई विराट कीर्तनमय पदयात्रा इस बार भव्य स्वरूप में नजर आई। कभी मात्र 25 लोगों से शुरू हुई यह यात्रा आज आस्था के जनसैलाब में बदल चुकी है। बृहस्पतिवार को निकाली गई पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। हर कोई भक्ति से सराबोर दिखाई दिए। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।