फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दीवार पर तेंदुआ बैठा देख उल्टे पांव भागी महिलाएं, इलाके में दहशत का माहौल

लखीमपुर खीरी जिले के महेवागंज के मझरा फार्म में बनी डेयरी कॉलोनी के पास शनिवार शाम दीवार पर तेंदुआ देखा गया, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने दीवार पर बैठे तेंदुए का वीडियो बना लिया। बाद में तेंदुए दीवार से फांदकर कहीं चला गया। मझरा फार्म, इंदिरा मनोरंजन पार्क व आसपास क्षेत्र में करीब आठ माह से तेंदुआ घूम रहा है। वन विभाग सूचना के बावजूद भी चुप्पी साधे हुए है। करीब एक सप्ताह पूर्व मझरा फार्म गेट पर तेंदुआ देखे जाने से डेयरी कॉलोनी में रह रहे कर्मचारियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। फार्म में रहने वाले कर्मचारियों के घर शौचालय न होने के कारण शनिवार की शाम करीब छह बजे कुछ महिलाएं जंगल किनारे गई। तभी कॉलोनी के पास बनी बाउंड्रीवाल पर तेंदुआ बैठा देख महिलाएं भागकर घर आ गईं और कॉलोनी के लोगों को दीवार पर तेंदुआ बैठा होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने दूर से तेंदुआ का वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें