लखीमपुर खीरी में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने तो अजय मिश्र टेनी को नहीं हटाया, लेकिन यहां की जनता ने उन्हें हटा दिया। अयोध्या के बारे में टिकैत ने कहा कि जो अयोध्या शहर है। जहां मंदिर है, वहां तो विकास हुआ। पश्चिम दिशा में कोई विकास नहीं हुआ। राकेश टिकैत संयुक्त किसान मोर्चा के केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल में बृहस्पतिवार को लखीमपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गांवों में किसानों की जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। सरकार, सस्ते में जमीन खरीदकर महंगे दामों पर बेच रही है। अगर आप जमीन अधिग्रहण कर रहे हो तो सीधे व्यापारी से करा दो। इसके लिए अयोध्या में भी बड़ा आंदोलन होगा।