फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- यूपी में जंगलराज... पुलिस बेलगाम

मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 04:15 PM IST

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में रामचंद्र की मौत के मामले में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी में जंगलराज कायम है। पुलिस बेलगाम है। पुलिस की गुंडागर्दी जनता पर भारी पड़ रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार दोपहर गांव हुलासी पुरवा पहुंचे और मृतक रामचंद्र मौर्य के परिजनों से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली। मौर्य ने कहा कि पुलिस हिरासत में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। रामचंद्र की मौत पुलिस को कटघरे में खड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि रामचंद्र शराब बना रहा था तो उसके पास न शराब बरामद हुई और न ही शराब बनाने के उपकरण मिले। पुलिस ने शराब का बहाना लेकर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके शराब बनाने की कहानी मनगढ़ंत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें