लखीमपुर खीरी में अमर उजाला की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष शिल्पी शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते उन्हें महिला थाने की कार्यशैली से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि अपराधियों से किसी भी तरह घबराने की जरूरत नहीं है। अगर 1090 भूल जाएं तो 112 पर भी कॉल कर सकते हैं। पांच मिनट के भीतर पुलिस आपके पास होगी। महिला अपराधों को छुपाने के बजाए उन्हें पुलिस और अभिभावकों को बताएं ताकि अपराधी को सजा मिल सके। कॉल करने वाली महिला, छात्रा का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। इस मौके पर कस्तूरबा की अध्यापिका सुनीता यादव, अंजलि दीक्षित के अलावा छात्राओं में साबीन, वैष्ण्वी, प्रियंका, महिमा, आस्था, बबली, शिखा, लक्ष्मी, पल्लवी, सोनाक्षी के अलावा 25 से अधित छात्राएं मौजूद रहीं।