लखीमपुर खीरी में 25 अप्रैल को थाना नीमगांव क्षेत्र में हुई चार लाख से अधिक लूट के मामले में खीरी पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों में से राकेश कश्यप और रोहित सक्सेना ने मुखबिरी की तो बदमाशों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो परत दर परत खुलती चली गई। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 2.52 लाख रुपये के साथ ही तमंचा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। एक आरोपी फरार हैं। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।