फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के गांव में आग लगने से सात घर जले, लाखों रुपये का नुकसान

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौधिया कला के मजरा रमुआपुर में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। सात घरों में रखा लाखों का सामान जल गया। आग की घटना में गांव के मेलाराम, शिवकुमार, मनीराम, रामप्रकाश, होरीलाल, प्रहलाद, शत्रोहन और रंजीत कुमार के घर जलकर राख हो गए। रंजीत कुमार के घर में रखे करीब 55 हजार रुपये नकद जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान मकसूद अली और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेज दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें