लखीमपुर खीरी जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की गहन तलाशी और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई गई। जांच के बाद ही उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों के बाहर और अंदर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रही। अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज और धर्मसभा इंटर कॉलेज समेत सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।