फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में गणतंत्र दिवस की धूम: राज्यमंत्री ने ली परेड की सलामी, बच्चों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग; देखें वीडियो

मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Jan 2026 04:05 PM IST

लखीमपुर खीरी में गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय भवन पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में गणतंत्र के जश्न की झलक देखने को मिली। पुलिस, पीएसी और होमगार्ड की टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश राही को सलामी दी। इसके बाद बेसिक शिक्षा, महिला कल्याण, मिशन शक्ति और मतदाता जागरूकता से जुड़ी आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना रहा। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें