फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...', खीरी की एमन अंसारी ने गाया राम भजन

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होना है। इसको लेकर रामभक्तों में उत्साह है। हर तरफ रामधुन गूंज रही है। खीरी की मुस्लिम छात्रा एमन अंसारी ने राम भजन गाकर लोगों का दिल जीत लिया है। एमन ने अपनी सुरीली आवाज में राम आएंगे भजन गाया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। एमन की आवाज में राम भजन सुनकर लोग उसकी जमकर तारीख कर रहे हैं। एमन का कहना है कि इस भजन को अपनी आवाज में गाकर सबके प्यारे श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को समर्पित करना चाहती है। उसने यह भी कहा कि वह यह राम भजन अयोध्या जाकर गाना चाहती है। एमन अंसारी अमीरूल मोमिनीन इंटर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा है। एमन के परिवार वाले भी उसे सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें