फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेलवे पुल पर मासूम बेटे को लेकर रील बना रहे थे दंपती, ट्रेन से कटकर तीनों की मौत

लखीमपुर-सीतापुर रेलखंड पर गांव उमरिया बड़ी नहर के रेलवे पुल पर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन से कटकर पति-पत्नी और उनके मासूम बेटे की मौत हो गई। खीरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हादसे में पति-पत्नी और बच्चे की मौत हुई है। लोगों ने बताया कि दंपती बीच रेलवे पुल पर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान मोहम्मद अहमद, उनकी पत्नी नाजनीन और दो वर्षीय पुत्र अकरम के तौर पर हुई। दंपती सीतापुर के थाना लहरपुर क्षेत्र के शेख टोला के रहने वाले थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें