लखीमपुर खीरी की ग्राम पंचायत खमरिया पंडित में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिभागियों ने झंडे और बैनर लेकर सामाजिक समानता, शिक्षा और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला।