लखीमपुर खीरी में नारी स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के लिए राजापुर में आकांक्षा स्टोर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर रोशन जैकब और आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ.रश्मि सिंह मौजूद रहीं। आकांक्षा स्टोर महिलाओं द्वारा बनाए उत्पादों की बिक्री के लिए बनाया गया है। स्टोर में जूते, चप्पल, खाने पीने, साफ सफाई के उत्पादों के अलावा होली के लिए गुलाल और चिप्स, पापड़, अचार आदि भी तैयार किए गए हैं। यह सारे उत्पाद समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए हैं।