लखीमपुर खीरी जिले में बीते दिनों हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। सोमवार को एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में मुनव्वर, प्रमोद कुमार, रामनारायण, संजय और उत्तम है।