फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, दस किलो गांजा बरामद

Mukesh Kumar Updated Sat, 09 May 2026 06:11 PM IST

लखीमपुर खीरी में फरधान पुलिस और स्वॉट टीम ने दो अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10.135 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार तस्करों में से एक पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो तस्कर बाइक से भारी मात्रा में गांजा ले जा रहे हैं। टीम ने फरधान क्षेत्र में कालाडुंड नहर के पास घेराबंदी कर विवेक तिवारी (40 वर्ष) और शिवा उर्फ प्रियांशु अवस्थी (24 वर्ष) को पकड़ लिया। गांजे के साथ आरोपियों की बाइक भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त कर ली गई है। सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि मामले में फरधान थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। विवेक तिवारी सीतापुर में गैंगस्टर अधिनियम के एक मामले में 10,000 रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें