फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर लखीमपुर खीरी के बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

धनतेरस पर लखीमपुर खीरी में शनिवार को जिलेभर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। सराफा, ऑटोमोबाइल्स, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावट के सामान और देवी-देवताओं की मूर्तियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, नए वाहन और गृह उपयोगी वस्तुएं खरीदीं। बाजारों में लोगों की चहल-पहल से वातावरण उत्सवमय हो उठा। दुकानदारों के चेहरों पर भी मुस्कान दिखी क्योंकि धनतेरस की खरीदारी ने उनकी बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की। नगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति भी बनी रही, लेकिन त्योहार की खुशियों में किसी ने असुविधा को महत्व नहीं दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें