फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में जयंती पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन, डीएम और नेताओं ने किया माल्यार्पण

लखीमपुर खीरी में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जिला प्रशासन समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। शहर के आंबेडकर पार्क में सदर विधायक योगेश वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिध नरेंद्र सिंह समेत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एडीएम संजय सिंह, एसडीएम सदर अश्वनी कुमार और सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला उपाध्यक्ष रवि तिवारी की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पहुंचे और माल्यार्पण किया। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। बसपा के डीसी रोड स्थित जिला कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। यहां बसपा के जिला प्रभारी उमाशंकर गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. आंबेडकर को नमन किया। निघासन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, निघासन भाजपा विधायक शशांक वर्मा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें