फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मां-बाप, दादी चल बसे, घर में राशन नहीं... तीन बच्चों की ईद फीकी

लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ ब्लॉक के गांव इंदिरानगर निवासी तीन भाई-बहन आसमीन, शकीना, शेर मोहम्मद की कहानी दिल झकझोर देगी। तीन साल पहले इनके मां-बाप की मौत हो गई। छह माह पहले दादी भी चल बसीं, जिससे अब उन्हें सरकारी राशन भी नहीं मिल रहा। तीनों बच्चे भीख मांगकर अपना भरण पोषण कर रहे हैं। सरकारी मदद न मिलने से उनकी ईद भी फीकी है।रमियाबेहड़ ब्लॉक की बीडीओ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि अनाथ बच्चों के लिए सरकार द्वारा स्कीम चलाई जा रही है, संज्ञान में नहीं था। सचिव को भेजकर जांच करवाई जाएगी, बच्चों की हरसंभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें