लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला घर से सब्जी लेने के लिए निकली। घर वापस आते समय बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में महिला सिर के बल गिर गई, जिससे वह लहूलुहान हो गई। राहगीरों ने महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन न होने की वजह से चिकित्सकों ने महिला को लावारिस समझा और उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती न करते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। 10 घंटे के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।