बिजनौर के नजीबाबाद जंगल में भूखी प्यासी भटकती मिली दो माह की हथिनी को वन विभाग ने रेस्क्यू किया था। उसे दुधवा टाइगर रिजर्व ने गोद लिया है। शारदीय नवरात्र से पहले उसका नामकरण हुआ। दुधवा के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने नन्हीं हथिनी को गौरी नाम दिया है।