फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नहीं हुई सुनवाई तो बच्चों को लेकर विरोध जताने बैठी महिला, पुलिस ने सड़क पर घसीटा

लखीमपुर खीरी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिसकर्मी एक महिला को घसीटते दिख रहे हैं। वीडियो मोहम्मदी कस्बे के हनुमान द्वार चौराहे के पास का बताया जा रहा है। बताते हैं कि कोतवाली के गांव हरिहरपुर निवासी महिला का गांव के ही लोगों से एक दिन पहले विवाद हुआ था। शिकायत लेकर महिला कोतवाली पहुंची। बाद में वह अपने बच्चों को लेकर हनुमान द्वार के पास सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगी। यह देख चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को सड़क से हटाने के लिए हाथ पकड़कर घसीटा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें