लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र के सलामत नगर भट्ठा में बाइक निकालने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग मौलाना की मौत हो गई। मृतक मौलाना चांद के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि मौलाना चांद को छह मई को लाठी-डंडों से पीटा गया था। गंभीर चोटों के कारण बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे नौशाद की तहरीर पर बाबू, गामा, अफसाना और रेहान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई है। इस घटना से एक दिन पहले दूसरे पक्ष ने भी मृतक के पुत्रों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया था।