लखीमपुर खीरी के पसगवां क्षेत्र में शारदा नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम खरगापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (18) पुत्र राम किशुन राठौर, वीरू, रवि, सचिन, सरोज, अगम सोमवार को सुबह ई-रिक्शा पर सवार होकर पसगवां के निकट शारदा नहर की झाल में नहाने गए थे। ये युवक नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान धर्मेंद्र का पैर फिसल गया। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला। युवक को सीएचसी पसगवां लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।