फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महिला से छेड़खानी पर भाजपा विधायक के समर्थक हुए बेकाबू, कोतवाली में घुसकर दरोगा को पीटने की कोशिश

लखीमपुर खीरी में दूसरे जिले के एक भाजपा सांसद की रिश्तेदार ने नारकोटिक्स विभाग में तैनात दरोगा अभय मिश्रा पर नशे में छेड़खानी करने का आरोप लगाया। इसको लेकर शुक्रवार को रातभर जमकर हंगामा हुआ। दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सदर कोतवाली में भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा और पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। रात 11 बजे से शुरू हुआ धरना शनिवार तड़के चार बजे तब समाप्त हुआ, जब पुलिस ने आरोपी दरोगा, उनकी पत्नी और बेटी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस दौरान कई बार पुलिस से भाजपा नेताओं का टकराव हुआ। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक के समर्थक आरोपी दरोगा के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। समर्थकों ने दरोगा को पीटने के लिए कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह रोका। कोतवाली में हंगामे का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें