फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखनऊ-लखीमपुर खीरी के बीच हवाई सेवा शुरू, पलिया में उतरा आठ सीटर विमान

मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 03:42 PM IST

लखनऊ और लखीमपुर खीरी के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी और लखनऊ मंडल की कमिश्नर डॉक्टर रोशन जैकब अधिकारियों की टीम के साथ सोमवार को पहली फ्लाइट से पलिया पहुंचे। आठ सीटर विमान पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पलिया के मुंजहा स्थित हवाई पट्टी पर उतरा। हवाई पट्टी के टर्मिनल हाल में आयोजित प्रेस वार्ता में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हवाई सेवा शुरू होने को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी। इससे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-विदेश के पर्यटक दुधवा आसानी से पहुंच सकेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें