लखीमपुर शहर के देवकली रोड पर सोमवार की दोपहर रेलवे पटरी किनारे छात्रा काव्या का शव मिलने के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कोतवाली पुलिस की तफ्तीश में एक फुटेज सामने आया है, जिसमें छात्रा के आगे तीन युवक चल रहे हैं। यह फुटेज घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर पहले का है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ है। तीनों युवकों ने छात्रा की हत्या की साजिश रची थी। एक युवक से छात्रा की दोस्ती थी। उसी ने छात्रा को बुलाया था। जहां शव मिला था। वहां तीनों युवक छात्रा से बात कर रहे थे। इसी दौरान तीनों ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया था। घटना के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस तीसरे युवक को तलाश रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरा सच सामने आ जाएगा।