फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में सपा नेता रमेश यादव की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में सपा नेता रमेश यादव की हत्या के मुख्य आरोपी हरेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को दिन में पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर बुलडोजर खड़ा करा दिया था। रात में मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ऊचौलिया थाना क्षेत्र के गांव ढंढेल-मुस्तफाबाद निवासी समाजवादी युवजन सभा के विधानसभा उपाध्यक्ष रमेश यादव की मंगलवार रात हत्या कर दी गई थी। पड़ोसी गांव के हमलावरों ने उनके भतीजे शुभम पर भी हमला किया और मरा समझकर छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में मृतक के परिजनों ने हरेंद्र यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें