लखीमपुर खीरी में पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर बौधिया क्रशर के पास शुक्रवार को कार और गन्ना भरी ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। कार से तीन बोरी मांस बरामद हुआ है। थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि कार को थाने में खड़ा कर पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है। मांस को जांच के लिए आगरा लैब में भेजा गया है। कार मालिक और चालक के बार में जानकारी जुटाई जा रही है।