फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे माता के जयकारे

Thu, 03 Oct 2024 11:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

मां दुर्गा की आराधना के पावन नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गए। लखीमपुर खीरी में सुबह से ही माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। जय माता दी और या देवी सर्वभूतेषु के उच्चारण के साथ भक्तों ने देवी मां की आराधना की। फूल, लाल चूनर आदि सामग्री से मां की पूजा-अर्चना की। शहर के संकटा देवी मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की लाइन लग गई। पूजा-अर्चना का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। जिला जेल में बंदियों ने भी नवरात्र व्रत रखा है। तीन मुस्लिम बंदी भी माता की आराधना कर रहे हैं। कस्बों और गांवों के दुर्गा मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें