लखीमपुर खीरी में शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन की ओर से आयोजित धौरहरा की धरोहर सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में धौरहरा के संवीलियन एवं निजी स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। धौरहरा कस्बे में शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम बुधवार शाम छह बजे से प्रारंभ हो गया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला। कार्यक्रम में संवीलियन स्कूल धौरहरा एक धौरहरा कस्बे में संचालित विभिन्न स्कूलों के बच्चों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सबसे पहले क्षेत्र के स्कूलों बच्चों ने श्री गणेश बंदना कार्यक्रम से शुभारंभ किया। इसके अलावा धौरहरा से जुड़े एतिहासिक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने नृत्य, गिटार वादन,बांसुरी वादन कर दर्शकों का मन मोह लिया। शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर ने प्रतियोगिता में विज विजयी बच्चों को सील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर, प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा,योगेन्द्र मिश्रा,आदि मौजूद रहे।