लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के धूसाखुर्द घोसियाना में एक बार फिर तेंदुए ने हमला किया है। तेंदुआ किसान के घर में घुसकर बछिया को दबोकर गन्ने के खेत में ले गया। शुक्रवार रात ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने गांव में कॉम्बिंग शुरू कर दी है। वहीं इलाके में तेंदुआ होने से ग्रामीणों में दहशत है। धौरहरा वनरेंज के धूसाखुर्द घोसियाना में एक माह तक शांत रहे तेंदुए ने फिर से शिकार करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की देर रात तेंदुए ने किसान अब्दुल हसन के घर में घुसकर खूंटे से बंधी बछिया को खींच ले गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव में कॉम्बिंग शुरू कर दी।