लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के दानपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात तेज हवा व बारिश के बीच घर की कच्ची दीवार गिर गई। दीवार पर पड़े टीन शेड के नीचे चारपाई पर लेटे कल्लू उर्फ रमाकांत और उनका छह वर्षीय पुत्र अर्पित मलबे में दब गए। पत्नी पूजा देवी के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दीवार के नीचे दबे कल्लू उर्फ रमाकांत (44) की मौके पर मौत हो गई। अर्पित घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कल्लू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।