फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

लखीमपुर खीरी के उत्तर निघासन वन रेंज क्षेत्र में तेंदुआ बृहस्पतिवार को वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। यह तेंदुआ कई दिनों से नौरंगाबाद फार्म के आसपास घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों और किसानों में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगाए। बृहस्पतिवार को सुबह तेंदुआ एक पिंजरे में फंस गया। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा। वहीं तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें